लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: सियासी डर सबको लगता है, राजनीतिक गला सबका सूखता है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 8, 2020 17:18 IST

राजस्थान में सियासी संग्राम शुरू हुए करीब एक महीना हो गया है, सबसे पहले सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों को लेकर हरियाणा के होटल चले गए, तो सीएम अशोक गहलोत ने भी अपने समर्थक विधायकों को पहले जयपुर और अब जैसलमेर के होटल में शिफ्ट कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे14 अगस्त के विधानसभा सत्र से पहले 12 अगस्त से जयपुर के किसी होटल में रखा जाएगा. 11 तारीख को कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही हम आगे की रणनीति तय करेंगे.

क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पाॅलिटिकल कांफिडेंस से भाजपा का भरोसा डगमगा गया है? क्या बीजेपी को भी अपने एमएलए की सियासी सुरक्षा की समस्या सता रही है?

राजस्थान में सियासी संग्राम शुरू हुए करीब एक महीना हो गया है, सबसे पहले सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों को लेकर हरियाणा के होटल चले गए, तो सीएम अशोक गहलोत ने भी अपने समर्थक विधायकों को पहले जयपुर और अब जैसलमेर के होटल में शिफ्ट कर दिया है.

कल तक बीजेपी कांग्रेस की ऐसी हालत देख कर उस पर व्यंग्यबाण चला रही थी, लेकिन बीजेपी को अचानक अहसास हुआ कि विधायकों के पाला बदल का सियासी खतरा तो उसके विधायकों पर भी मंडरा रहा है, लिहाजा बीजेपी ने भी अपने एमएलए की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. सबसे पहले एक दर्जन से ज्यादा एमएलए को अहमदाबाद, गुजरात के रिसॉर्ट में भेजा गया है. गुजरात इसलिए कि वहां बीजेपी की सरकार तो है ही, मोदी-शाह का गृहराज्य है. यदि जरूरत महसूस हुई तो कुछ और विधायकों को भी अन्यत्र भेजा जाएगा.

खबरों पर भरोसा करें तो बीजेपी के सभी विधायकों को 14 अगस्त के विधानसभा सत्र से पहले 12 अगस्त से जयपुर के किसी होटल में रखा जाएगा.

आखिर बीजेपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब प्रेस को नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने दिया कि- अगर बसपा के 6 विधायकों पर हाईकोर्ट का कोई ऐतिहासिक निर्णय आता है तो उस समय हमारे 75 वोटों की महत्वपूर्ण स्थिति होगी. इन्हें संभाले रखना पार्टी का धर्म है. इसके लिए चौकन्ना रहना जरूरी है. 11 तारीख को कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही हम आगे की रणनीति तय करेंगे.

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने बसपा से कांग्रेस में आए छह विधायकों को नोटिस जारी करके 11 अगस्त तक जवाब मांगा है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद राजस्थान की राजनीति एक बार फिर करवट लेगी, देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद सियासी बाजी किसके हाथ में होगी?

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील