लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कबाड़ी के पास से मिले 2000 आधार कार्ड, पुलिस कर रही है मामले की जांच

By भाषा | Updated: June 14, 2018 18:18 IST

जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में आज कबाड़ी की एक दुकान से लगभग 2000 आधार कार्ड मिले है।

Open in App

जयपुर, 14 जून। जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में आज कबाड़ी की एक दुकान से लगभग 2000 आधार कार्ड मिले है। पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति ने कबाड़ी को पुराने अखबार बेचे थे और अखबारों के ढेर में एक बोरे में लगभग 2000 आधार कार्ड पाये गये है।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि बोरा आधार कार्ड पोस्ट के जरिये बांटने वाला पार्सल प्रतीत होता है। आधार कार्ड को स्थानीय क्षेत्र में वितरित किया जाना था, लेकिन इसकी जांच की जा रही है कि आधारकार्ड का बोरा सामान्य पोस्ट आफिस कार्यालय से कबाड़ी के पास कैसे पहुंचा।

कबाड़ का काम करने वाले इमरान को जब आधार कार्ड का बोरा मिला तो उन्होंने इस बारे में स्थानीय लोगों और जयपुर नगर निगम के पार्षद इकरामुद्दीन को बताया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड के बारे में पोस्टल विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है की इतनी बडी संख्या में आधार कार्ड किस तरह कबाड़ में पाये गये।

टॅग्स :आधार कार्डजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर