लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधी पपला गुर्जर को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:21 IST

Open in App

जयपुर, 28 जनवरी राजस्थान पुलिस ने लगभग सवा साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को बुधवार देर रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।

पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि राजस्थान पुलिस की विशेष टीम ने कुख्यात वांछित अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला तथा उसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि गुर्जर पर राजस्थान पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुछ अपराधी सात सितम्बर 2019 को अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर गोलीबारी कर उसे भगा ले गए थे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बुधवार रात पूर्व नियोजित रणनीति के तहत ईआरटी के कमांडो व अधिकारियों ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में उस बिल्डिंग को घेर लिया जिसमें पपला गुर्जर रह रहा था। पपला ने अन्त समय तक निकल भागने व बचने का प्रयास किया। इस दौरान उसने बिल्डिंग के नीचे छलांग लगाई जिस कारण उसके हाथ एवं पैर में चोटें भी आई हैं।

लाठर ने बताया कि वहां मौजूद कमांडो ने कूदते ही पपला को दबोच लिया। गिरफ्तार पपला व उसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर जिसने उसे शरण दी थी, दोनों को लेकर पुलिस टीम जयपुर पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि सात सितम्बर 2019 को बहरोड़ थाने में बंद पपला को कुछ लोग अंधाधुंध फायरिंग कर थाने से छुड़ा ले गये थे। इस मामले को लेकर पुलिस की बहुत किरकिरी हुई थी। पुलिस इस सिलसिले में अब तक 30 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो