लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत समिति चुनावः कांग्रेस से आगे भाजपा, बीजेपी ने जीती 1805 सीट, जानिए किस दल ने मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2020 21:28 IST

राजस्थान पंचायत समिति चुनावः 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1,778 उम्मीदवारों एवं 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12,663 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में मतदान हुआ था।

जयपुरः राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 1805 उम्मीदवार जीत गए हैं जबकि कांग्रेस के 1686 उम्मीदवारों को जीत मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्दलीय 412 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) 56 जगह विजयी रही है। बाकी सीटों के आधिकारिक परिणाम अभी आने हैं। इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस 121, भाजपा 190 व आरएलपी पांच सीटों पर जीती है। कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। बाकी सीटों के परिणाम अभी आने हैं।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवार तथा 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवार मैदान में थे।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख 11 दिसंबर को चुनाव होगा।

राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को चौथे चरण के चुनाव में कुल 63.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के मुताबिक सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति में हुआ, जहां 80.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) पीएस मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 61.80, द्वितीय चरण में 63.18, तीसरे चरण में 63.80 और चौथे चरण में 63.83 प्रतशित मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 52 लाख 40 हजार 880 मतदाताओं में से 33 लाख 45 हजार 241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मेहरा ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन कराते हुए और कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान कराया गया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए