लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पंचायत उपचुनाव के नतीजे कहते हैं- भाजपा हारी है, खत्म नहीं हुई!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 31, 2018 13:58 IST

अलवर जिला परिषद के एक सदस्य के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है, तो पंचायत समिति सदस्यों में मांडलगढ़, बीदासर, लवाण, मेड़ता और जैतारण में भी भाजपा जीती है.

Open in App

राजस्थान में जिस बात की सियासी आशंका राजनीतिक जानकार व्यक्त कर रहे थे, उसकी झलक विभिन्न पंचायत समितियों के 9 और जिला परिषद के एक सदस्य के लिए हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजों में दिखाई दी है. पंचायत उपचुनावों में भाजपा, कांग्रेस से आगे रही है. जहां 9 पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में बीजेपी ने 5 स्थानों पर जीत दर्ज कराई है, वहीं कांग्रेस को 4 सदस्यों की जीत पर संतोष करना पड़ा है. जिला परिषद के एक सदस्य का चुनाव परिणाम भी भाजपा के पक्ष में रहा है.

अलवर जिला परिषद के एक सदस्य के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है, तो पंचायत समिति सदस्यों में मांडलगढ़, बीदासर, लवाण, मेड़ता और जैतारण में भी भाजपा जीती है. उधर, धौलपुर की बाड़ी पंचायत समिति के तीन वार्डों और कोटा की लाडपुरा पंचायत समिति के वार्ड से कांग्रेस ने कामयाबी हांसिल की है.

ये नतीजे बताते हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा हारी थी, खत्म नहीं हुई थी. ये नतीजे कांग्रेस और भाजपा, दोनों को आईना दिखा रहे हैं, क्योंकि विस चुनाव कांग्रेस भले ही जीत गई हो, किन्तु प्राप्त मत प्रतिशत के मामले में भाजपा-कांग्रेस, दोनों बराबरी पर थे.असली चुनौती लोकसभा चुनाव में है. वर्तमान मत प्रतिशत पर भरोसा करें तो कोई भी दल अधिकतम 13 सीटें जीत सकता है, जबकि कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही 25 सीटें जीतने का लक्ष्य ले कर चल रही हैं.

कांग्रेस के लिए 25 लोस सीटों का लक्ष्य हांसिल करना तभी संभव है जब कांग्रेस सरकार जनता को अपने कामकाज से प्रभावित कर पाए और कांग्रेसी गुटबाजी से उपर उठ कर उत्साह के साथ सक्रिय हों. 

अगले लोस चुनाव भाजपा के सियासी प्रबंधन की अग्निपरीक्षा हैं, क्योंकि इस वक्त राजस्थान में भाजपा सत्ता में नहीं है, इसलिए कांग्रेस सरकार यदि राजनीतिक गलतियां नहीं करती है तो भाजपा के पास कहने के लिए कुछ खास नहीं है. 

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पिछले लोस चुनाव में भाजपा ने 25 में से 25 सीटें जीत लीं थी, अब भाजपा के पास इससे ज्यादा हांसिल करने के लिए कुछ नहीं है, जबकि कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. लोकसभा चुनाव के नतीजे बताएंगे कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी?

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील