लाइव न्यूज़ :

मृतक पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पर राहत इंदौरी का ट्वीट, बोले- आप तो कत्ल का इल्जाम हमीं पर रख दो!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 29, 2019 14:53 IST

राजस्थान पुलिस ने गो-तस्करी के शक में मारे गए पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मशहूर शायर राहत इंदौरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Open in App

राजस्थान पुलिस ने गो-तस्करी के शक में भीड़ द्वारा मारे गए पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस की चार्जशीट में मर चुके शख्स के खिलाफ तमाम आरोप हैं जिनमें गो-तस्करी से लेकर तमाम धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के इस कारनामे पर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने अपने शेर के जरिए प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा-

 मेरे हुजरे में नहीं, और कहीं पर रख दो, आसमां लाये हो, ले आओ ज़मीं पर रख दो

अब कहाँ ढूंढ़ने जाओगे हमारे कातिल,आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो!

इस शेर के साथ उन्होंने #PahluKhan भी लिखा। गौरतलब है कि 2017 में राजस्थान के अलवर में पहलू खान की कथित गोरक्षकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई थी। एक पहलू खान को मारने वाले आरोपियों खिलाफ की गई थी और दूसरी पहलू खान और उनके बेटों और भाई के खिलाफ की गई। जिसमें कहा गया था कि वह बिना जिला कलेक्टर से अनुमति के मवेशियों को लेकर जा रहे थे।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर कांग्रेस सरकार को निशाने पर रखा है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में बीजेपी की रेप्लिका है। राजस्थान के मुस्लिमों को इसका एहसास करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के ब्रोकरों का बहिष्कार करना चाहिए। 70 साल एक लंबा वक्त होता है और अपना आजाद पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म तैयार करो।'

बीजेपी ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव अहूजा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''स्थानीय लोगों ने पहलू खान का वाहन पकड़ा था जिसमें वह गौ तस्करी कर रहा था और उन्होंने उसे केवल रोका था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हुई थी, स्थानीय लोगों ने उसे नहीं पीटा था। अब जब उसके खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है तो कांग्रेस क्रेडिट ले रही है लेकिन उस समय कांग्रेस ने उसके परिवार को आर्थिक मदद दी थी।''

बीजेपी नेता ने कहा, ''पहलू खान, उसके भाई और बेटे आदतन अपराधी थे और लगातार गौ तस्करी में शामिल थे। गौ रक्षकों और हिंदू परिषद पर लगाए गए सारे आरोप गलत थे।'' 

टॅग्स :राजस्थानराहत इंदौरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष