लाइव न्यूज़ :

कोरोना में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर लोगों ने कहा- उन्होंने निभाई अभिभावक की भूमिका

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2020 07:08 IST

डॉ. यादव ने बताया कि 2 सप्ताह चले इस सर्वे में कुल 25 जिलों के 153 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में भाग लेने वाले सदस्यों की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच थी। सर्वे में भाग लेने वाले उत्तरदाताओं ने निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार गूगल फार्म भरकर सवालों के जवाब दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के दौरान राजस्थान पुलिस ने अभिभावक की भूमिका निभाई।आमजन में पुलिस का भय कम होकर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

जयपुरः कोरोना के दौरान राजस्थान पुलिस ने अभिभावक की भूमिका निभाई। आमजन में पुलिस का भय कम होकर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने सच्चे प्रहरी के रूप में अपने व अपने परिवार की परवाह किए बिना दिन रात कार्य किया। महिला पुलिस कर्मियों ने भी अपना जीवन दाव पर लगाकर लोगों का जीवन बचाने के लिए लोकहित में अनेक संवेदनशील उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। 

इस तरह की अनेक सकारात्मक टिप्पणियां कोरोना काल के दौरान पुलिस की भूमिका के बारे में आयोजित एक सर्वेक्षण में प्रकट की गईं। यह ऑनलाइन सर्वेक्षण एसएमएस मेडिकल कॉलेज के जेकेलोन अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर शिशु रोग डॉ. योगेश यादव एवं संयुक्त निदेशक प्रचार पुलिस मुख्यालय गोविन्द पारीक ने संयुक्त रूप से किया। 

डॉ. यादव ने बताया कि 2 सप्ताह चले इस सर्वे में कुल 25 जिलों के 153 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में भाग लेने वाले सदस्यों की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच थी। सर्वे में भाग लेने वाले उत्तरदाताओं ने निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार गूगल फार्म भरकर सवालों के जवाब दिए। उत्तरदाताओं की गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 

सर्वे में होने शामिल होने वाले लोगों में 55 प्रतिशत लोग स्नातकोत्तर, 35 प्रतिशत स्नातक एवं 8 प्रतिशत स्कूली शिक्षा ही ले पाए थे। इसके अलावा 2 प्रतिशत लोग अशिक्षित थे। सर्वे में 13 प्रतिशत महानगरी पृष्ठभूमि से थे एवं 24 प्रतिशत शहरी, 10 प्रतिशत कस्बाई व 53 प्रतिशत लोग ग्रामीण पृष्टभूमि के थे। 

सर्वे के दौरान उत्तरदाताओं ने पुलिसकर्मियों को असली कोरोना वारियर और असली हीरो बताया है और संकट के समय उनकी कार्यप्रणाली को सराहा है। एक उत्तरदाता ने कोरोना काल के दौरान पुलिस में आमजन के बढ़े विश्वास को बनाए रखने को पुलिस के समक्ष एक बड़ी चुनौति बताया है। 

सर्वे में पूछे गए सवाल में 65 प्रतिशत लोगों को लॉकडाउन एवं अनलॉक के दौरान पुलिसकर्मियों से डर नहीं लगा जबकि 35 लोगों को लोगों के दौरान पुलिसकर्मियों से डर महसूस हुआ। एक अन्य सवाल के जवाब में लगभग 92 प्रतिशत लोगों ने माना कि लॉकडाउन के दौरान अपराध कम हुए। 

सर्वे में पूछे गए सवाल के जवाब के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों ने माना कि कोरोना के दौरान पुलिस की साख बढ़ी है। जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने बताया कि पुलिस के साख उनके मन में पहले जैसी है। शेष 8 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप