लाइव न्यूज़ :

नन्हीं सी बच्ची के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज; खुशी से भर आईं परिजनों की आंखें  

By आजाद खान | Updated: December 30, 2021 16:54 IST

डॉक्टरों ने कहा था कि इलाज में 8 से 9 लाख रुपए खर्च होंगे। परिजनों के लिए इतना पैसा चुका पाना असंभव था।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड के दौरान हजारों लोगों की सोनू ने की थी मदद।बच्ची के ठीक होने पर ट्वीट करके जताई अपनी खुशी।पांच माह की पीड़िता की सांस की नली भी दबी हुई थी।

भारत: पिछले साल जब देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लोग परेशान थे, तथा भूख और बीमारी से मर रहे थे, तब फिल्म अभिनेता सोनू सूद कई लोगों के लिए ईश्वर का अवतार साबित हुए और भरपूर मदद की। कुछ ऐसा ही राजस्थान के जालौर की पांच महीने की सानिया नाम की एक बच्ची के साथ हुआ। नन्हीं सी बच्ची के दिल में जन्म से ही छेद था। उसकी सांस की नली भी दबी हुई थी। उसकी हालत देखकर घर वाले बेहद परेशान थे।

25 दिन तक चला इलाज

डॉक्टरों ने कहा कि उसके इलाज में 8 से 9 लाख रुपए खर्च होंगे। इतना पैसा उस परिवार के लिए लगा पाना असंभव था। परिवार वालों ने किसी तरह सोनू सूद से संपर्क किया तो उनका फाउंडेशन तुरंत एक्टिव हुआ और अपनी टीम भेजकर बच्ची समेत परिवार को मुंबई बुलाया। वहां उसका एक अच्छे अस्पताल में इलाज कराया। 25 दिनों के इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह ठीक हो गई और स्वस्थ है। यह देख परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। सोनू सूद ने खुद ट्वीट करके बच्ची के स्वस्थ होने पर खुशी जताई।  

पड़ोसी से ट्वीट कराकर दी गई जानकारी

सोनू सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन ने बताया कि जालोर जिले की सानिया नाम की बच्ची है जो 5 महीने की जिसके दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। उसके परिजन इलाज करवाने में असमर्थ थे। इसके बाद कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया, मुहिम पर उनके पास पहुंचे और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ।

टॅग्स :राजस्थानजालोरसोनू सूदट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील