लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: न्यूज 18 के एंकर अमन चोपड़ा के खिलाफ दो मामले दर्ज, फेक न्यूज के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: April 24, 2022 10:42 IST

न्यूज 18 समाचार चैनल के एंकर अमन चोपड़ा द्वारा अलवर में एक मंदिर के विध्वंस पर प्रतिक्रिया देने के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें उन्होंने तर्क दिया गया था कि विध्वंस दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक मस्जिद के आंशिक विध्वंस के बदले में की गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कम से कम दो जगहों एफआईआर दर्ज किए गए हैं।चोपडा के खिलाफ राजस्थान के बुंदी और डुंगरपुर के बिछिवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं।अमन चोपड़ा द्वारा अलवर में एक मंदिर के विध्वंस पर प्रतिक्रिया देने के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: फेक न्यूज के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में न्यूज 18 समाचार चैनल के एंकर अमन चोपड़ा के खिलाफ राजस्थान में कम से कम दो जगहों एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोपडा के खिलाफ राजस्थान के बुंदी और डुंगरपुर के बिछिवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं। एफआईआर में समाचार चैनल प्रोड्यूसर और संपादक को भी आरोपी बनाया गया है। ये मामले फेक न्यूज के माध्यम धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए आईपीसी की धाराओं 153, 295, 295 ए, 120 बी, 124 ए, 67 के तहत दर्ज किए गए।

अमन चोपड़ा द्वारा अलवर में एक मंदिर के विध्वंस पर प्रतिक्रिया देने के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें उन्होंने तर्क दिया गया था कि विध्वंस दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक मस्जिद के आंशिक विध्वंस के बदले में की गई।

चोपड़ा ने अपने टेलीविजन शो में बोलते हुए कहा था कि जहांगीरपुरी का बदला महादेव पर हमला कर दिया। चोपड़ा यहीं नहीं रुके और पूछा कि क्या यह सिर्फ संयोग है। दो दिन पहले जहांगीरपुरी में एक मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया और अब राजस्थान के अलवर में तीन मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया।

चोपड़ा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजरों ने फेक न्यूज फैलाने और अपने बयान से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।रिपोर्टों में कहा गया है कि अलवर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान न केवल मंदिर बल्कि लगभग 150 दुकानों और इमारतों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

घटना के बाद कांग्रेस ने साफ किया कि राजगढ़ नगर पालिका भाजपा शासित है और यह फैसला उसके बोर्ड ने किया है और राज्य सरकार की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ने छह अप्रैल को 86 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था और उन्हें समय भी दिया था। विध्वंस की कार्रवाई 17 और 18 अप्रैल को की गई थी।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसBJPअशोक गहलोतपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब