लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: खेतों में काम करने से किया इनकार तो दबंगों ने बच्चों को नंगा कर परेड करवाई

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 13:56 IST

मामला बीकानेर के कोलायत गांव से सटे मोलवत्ता गांव का है, जहां दबंगों ने चार बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें सड़क पर नंग्न हालत में घुमाया।

Open in App

बीकानेर, 22 मार्च। राजस्थान के बीकानेर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। खेतों में काम करने से मना करने करने पर गांव के दबंगों ने कुछ नाबालिगों के कपड़े छीन लिए और उनके साथ मारपीट करने के बाद उनसे नग्न हालत में सड़कों पर परेड करवाई। मामला बीकानेर के कोलायत गांव से सटे मोलवत्ता गांव का है। 

एएनआई की खबर के मुताबिक ये घटना 20 मार्च का है। जहां गांव के कुछ दबंगों ने कथित तौर पर खेतों में काम करने से इनकार करने वाले कुछ लोगों के साथ साथ न सिर्फ क्रूरता की बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। इस मामले में पुलिस में पुलिस का कहना है कि उसने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना बीती 20 मार्च की है। कम से कम चार बच्चों को नंगा कर उनके साथ क्रूरता की गई उन्हें मारा पीटा गया और उनसे करीब 2.5 किलोमीटर सड़क पर परेड करवाई गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन नाबालिगों ने गांव के अपने पड़ोसियों के खेतों में काम करने से मना कर दिया था जिसके बाद दबंगों ने इन बच्चों के साथ क्रूरता की।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो