लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सभी जेलों में अब हर सोमवार को कैदियों के लिए राष्ट्रगान गाना होगा अनिवार्य

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2023 16:27 IST

राजस्थान के हर जेल में राष्ट्रगान गाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। हर सोमवार को सभी कैदी और स्टाफ राष्ट्रगान गाएंगे। 6 फरवरी से इसकी शुरुआत भी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के हर जेल में सोमवार को राष्ट्रगान गाना होगा अनिवार्य, डीजीपी (जेल) ने जारी किए हैं दिशानिर्देश।डीजीपी (जेल) के आदेश को छह फरवरी से राजस्थान के सभी जेलों लागू भी कर दिया गया।डीजीपी (जेल) भूपेंद्र कुमार डाक ने कहा कि ऐसा करने के पीछे राष्ट्रीयता और जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

अजमेर: राजस्थान के हर जेल में सोमवार को राष्ट्रगाना गाना अब अनिवार्य होगा। डीजीपी (जेल) भूपेंद्र कुमार डाक ने इस संबंध में जयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और राज्य के अन्य सभी जेलों में इसका पालन कराने के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। बताया गया है कि ऐसा करने के पीछे मकसद है कि राष्ट्रीयता और जिम्मेदारी की भावना सभी में जगाई जाए। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार डाक ने कहा, 'एक गर्वित भारतीय होने की भावना पैदा करना और राष्ट्र के साथ स्वयं को जोड़ना इस कार्यक्रम का थीम है।' जेल परिसर में कैदियों की साप्ताहिक परेड भी होगी जिसके बाद राष्ट्रगान होगा।

दरअसल, अब तक जेलों में केवल स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान गाया जाता था। हालांकि अब से हर कैदी के लिए सोमवार को राष्ट्रगान गाना अनिवार्य है। 

अजमेर केंद्रीय जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि सोमवार सुबह सभी कैदी, कर्मचारी और अधिकारी जेल परिसर में एकत्र हुए और राष्ट्रगान गाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि कैदियों को राष्ट्रगान का उद्देश्य और महत्व भी बताया गया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रगान सभी नागरिकों को एकजुट करता है और देश के महत्व और सुंदरता को बयान करता है। यह गीत सद्भाव का प्रतीक है।' इसी तरह के कार्यक्रम जयपुर, कोटा, जोधपुर सहित अन्य जेलों और यहां तक ​​कि जिलों की छोटी जेलों में भी आयोजित किए गए। डीजीपी (जेल) के आदेश को छह फरवरी से लागू कर दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं