लाइव न्यूज़ :

हार्ट अटैक के कारण करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हुआ निधन, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

By आजाद खान | Updated: March 14, 2023 09:14 IST

जानकारी के अनुसार, लोगों के अंतिम दर्शन के लिए करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के पार्थिव शरीर को जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकरणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। ऐसे में उनके पैतृक गांव में आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

जयपुर: करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalvi) का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र सिंह कालवी को दिल का दौरा था जिस कारण सोमवार को उनकी मौत हो गई है। इस बात की पुष्टी जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) के डॉक्टर्स ने की है। 

बताया जा रहा है कि लोकेंद्र सिंह कालवी के पार्थिव शरीर को जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा ताकि लोग उनकी अंतिम दर्शन कर सके। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनका अंतिम संस्कार नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव कालवी गांव में दोपहर को ढाई बजे होगा। 

काफी दिन से चल रहे थे बीमारा

बता दें कि लोकेंद्र सिंह कालवी काफी दिन से बीमार थे। उन्हें जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद से वे अपना इलाज करवा रहे थे। ऐसे में इलाज के दौरान ही सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिस कारण उनकी मौत हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि कालवी पिछले कई वर्षों से अपने समाज के लिए काम करते थे और समाजिक मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चा में भी रहते थे। 

वे अपने भड़काऊ भाषण के कारण भी काफी चर्चा में रहते थे और वे सबसे ज्यादा फेमस तब हुए थे जब उन्होंने बॉलीवुड मूवी पद्मावत (Padmaavat) का विरोध किया था और इसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कथित तौर पर धमकी भी दी थी। 

कौन थे लोकेंद्र सिंह कालवी

आपको बता दें कि लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था और उनकी पढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज में हुई थी। ऐसे में उनको हिंदी और अंग्रेजी भाषा की अच्छी पकड़ थी। बताया जाता है कि वे बॉस्केटबॉल के एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। 

लोकेंद्र सिंह कालवी द्वारा साल 2006 में करणी सेना की नीव रखी गई थी। इसके ठीक दो साल बाद फिल्म जोधा-अकबर रिलीज हुई थी, ऐसे में करणी सेना ने फिल्म का विरोध किया था जिस कारण यह फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं हो पाई थी। यही नहीं सेना द्वारा सलमान खान की फिल्म 'वीर' का भी यह कहकर विरोध किया गया था कि इसमें राजपूतों को सही से नहीं दिखाया गया है।  

टॅग्स :Karni Senaराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील