टुडेज चाणक्या-न्यूज़ 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में मोदी लहर की सुनामी आ सकती है. कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीतती हुई दिख रही है और बीजेपी 2014 के इतिहास को दोहराती हुई दिख रही है.
इंडिया टुडे- माय एक्सिस एग्ज़िट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी राजस्थान की कुल 25 सीटों में से 23 से 25 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। साल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विधानसभा चुनाव 2018 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को हार का स्वाद चखना पड़ा। कांग्रेस ने बीएसपी के सहयोग से सरकार बनाई और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने।
लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार राजस्थान अलवर गैंगरेप के चलते चर्चा में रहा। इस मामले में बीजेपी ने बीएसपी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी पीएम मोदी पर तंज कसने से नहीं चुकीं। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अलवर में लड़की के परिजनों से मुलाकात करनी पड़ी।
लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो गया है और आज मतदान के आखिरी और सातवें चरण के साथ लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो गया। चुनाव आयोग ने इस बात का एलान किया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 542 संसदीय क्षेत्रों में आज चुनाव पूरा हो गया है। पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के बाकी भागों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 11 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरण में हुए और सातवें चरण के साथ आज लोकसभा चुनाव पूरा हो गया है। चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 115 सीटों पर, चौथे चरण में 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 51 सीटों पर और छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हुई। आज आखिरी चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हुई है। इस तरह कुल मिलाकर 542 सीटों लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।
| पार्टी | एबीपी न्यूज-नील्सन | इंडिया टुडे-ऐक्सिस | टाइम्स नाउ-वीएमआर | न्यूज 24- टुडेज चाणक्य | रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल |
|---|---|---|---|---|---|
| बीजेपी | 23-25 | 20 | 25 | ||
| कांग्रेस | 00-02 | 05 | 00 | ||
| अन्य | |||||