लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में BJP की प्रचंड जीत के पीछे ये है बड़ी वजह, सर्वे में चौकाने वाले तथ्य आए सामने

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 28, 2019 14:31 IST

राजस्थान लोकसभा चुनावः सीएसडीएस- लोकनीति पोस्ट पोल सर्वे में सामने आया है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश के जिन किसानों ने कांग्रेस के लिए वोट किया था उसमें भारी कमी देखी गई है और बीजेपी बड़ा फायदा पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी ने प्रदेश की 24 सीटों पर विजय पताका फहराया, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खाते में गई।कहा गया कि पीएम मोदी राज्य में बेहद लोकप्रिय थे इस वजह से बीजेपी की ओर वोट शिफ्ट हुआ है। सर्वेक्षण में एक तिहाई लोगों ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट इस वजह से दिया था कि पार्टी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नरेंद्र मोदी लहर में राजस्थान में दोबारा क्लीन स्वीप किया। बीजेपी ने प्रदेश की 24 सीटों पर विजय पताका फहराया, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खाते में गई। एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की। कुल मिलाकर सभी सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। इन सब के बीच चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 

सीएसडीएस- लोकनीति पोस्ट पोल सर्वे में सामने आया है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश के जिन किसानों ने कांग्रेस के लिए वोट किया था उसमें भारी कमी देखी गई है और बीजेपी बड़ा फायदा पहुंचा है। यहां तक विधानसभा चुनाव के दौरान कराए गए सर्वे में भी साफ हो गया था कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी मतदाताओं की पहली पसंद थी। 

कहा गया कि पीएम मोदी राज्य में बेहद लोकप्रिय थे इस वजह से बीजेपी की ओर वोट शिफ्ट हुआ है। इसके अलावा एक वजह यह भी बताई गई कि बीजेपी के खिलाफ मजबूती से काम करने के बजाय अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच टकराव और तनातनी दिखी। 

सर्वेक्षण में एक तिहाई लोगों ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट इस वजह से दिया था कि पार्टी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाएगी। ऐसा नहीं होने पर इनमें से एक चौथाई वोट बीजेपी की ओर शिफ्ट हो गया। चुनाव के बाद के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को जाटों और ओबीसी का भारी समर्थन मिला है। 

राजस्थान में जातियों-समुदायों ने कैसे मतदान कियाः सर्वे रिपोर्ट 

                                        कांग्रेस के लिए वोटिंग फीसद            बीजेपी के लिए वोटिंग फीसद
जातियां और समुदाय2018 विधानसभा2019 लोकसभा2018 विधानसभा2019 लोकसभा
ब्राह्मण39154582
राजपूत35405357
अन्य अगड़ी जातियां30195058
जाट30132685
अन्य पिछड़ी जातियां38234672
एससी39543439
एसटी41384055
मुस्लिम62791419

सर्वे में सामने आया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बीजेपी ने गैर-आरक्षित जातियों जैसे ब्राह्मण, राजपूत और व्यापारिक समुदायों के बीच अपनी खोई जमीन वापस पाई है। पार्टी को 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नुकसान हुआ था और अगड़ी जातियां कांग्रेस की ओर रुख कर गई थीं।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"