लाइव न्यूज़ :

मुगले आजम का जमाना गया, प्यार किया तो डरना क्या? पुलिस ने छेड़ी सोशल मीडिया पर ये अनोखी मुहिम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2019 08:44 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ऑनर किलिंग को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध बनाने का बिल पारित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा ने 'ऑनर किलिंग' के खिलाफ एक विधेयक ' 5 अगस्त को पारित किया है.विधेयक में दोषी को अधिकतम आजीवन कारावास एवं पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है.

'मुगले आजम का जमाना गया ... जब प्यार किया तो डरना क्या' यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि राजस्थान पुलिस की सलाह है जो वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दे रही है. दरअसल यह 'ऑनर किलिंग' (झूठी शान के नाम पर हत्या) के खिलाफ हाल में पारित विधेयक के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की उसकी पहल का हिस्सा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

राजस्थान विधानसभा ने 'ऑनर किलिंग' के खिलाफ एक विधेयक ' 5 अगस्त को पारित किया है. इस विधेयक में दोषी को अधिकतम आजीवन कारावास एवं पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है. इस तरह की पहल करने वाला राजस्थान पहला राज्य है.

पुलिस ने इसके बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए अनूठा तरीका निकाला. उसने प्रसिद्ध फिल्म 'मुगले आजम' की फोटो लेते हुए ट्वीट किया जिसमें लिखा गया,'सावधान, मुगले आजम का जमाना गया. इसमें आगे लिखा गया है,'अगर प्यार करने वालों को कोई शारीरिक नुकसान पहुंचाता है ते उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है, 5 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है.'

इसके नीचे दिल की इमोजी के साथ लिखा गया है,' क्योंकि प्यार करना कोई गुनाह नहीं.' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ऑनर किलिंग को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध बनाने का बिल पारित किया है. पुलिस की सोशल मीडिया टीम पहले भी कर चुकी है अनूठे ट्वीट पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.एल. सोनी ने इस ट्वीट को अनूठा आइडिया बताया. लोगों को नए कानून के प्रति जागरुक बनाने के लिए यह ट्वीट बनाया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. पुलिस की सोशल मीडिया टीम पहले भी इस तरह के कई 'अनूठे ट्वीट' कर चुकी है.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं