लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जज पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, हाईकोर्ट ने निलंबित किया

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 10:30 IST

आरोपी जितेंद्र सिंह फिलहाल भरतपुर में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की विशेष अदालत में विशेष जज हैं. हालांकि, राजस्थान हाईकोर्ट ने रविवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जितेंद्र सिंह भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की विशेष अदालत में विशेष जज हैं.14 वर्षीय पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर मामला दर्ज.हाईकोर्ट ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया.

जयपुर:राजस्थान के एक जज पर राज्य पुलिस ने एक नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ परिवार के सदस्यों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जितेंद्र सिंह फिलहाल भरतपुर में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की विशेष अदालत में विशेष जज हैं. हालांकि, राजस्थान हाईकोर्ट ने रविवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया.

भरतपुर पुलिस ने 14 वर्षीय पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया जिन्होंने आरोप लगाया था कि विशेष जज और दो अन्य ने उनके बेटे के साथ अप्राकृति यौन संबंध बनाया.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जज पिछले डेढ़ महीने से बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे और दो दिन पहले जब यह पूरा मामला सामने आया तो उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास जाने का फैसला किया.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मां ने यह भी दावा किया है कि जज ने उनके बेटे से टेनिस कोर्ट में मुलाकात की और उससे दोस्ती करने के बाद उसे अपने घर ले गए, उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और जब बच्चा बेहोश हो गया, तो उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके अलावा, जज ने कथित तौर पर बच्चे के साथ एक अश्लील वीडियो बनाया और जब बच्चे को होश आया तो उसके दोस्तों को अश्लील वीडियो दिखाने की बात करके उसे बदनाम करने की धमकी दी.

शिकायत के आधार पर जज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

टॅग्स :पोक्सोराजस्थानयौन उत्पीड़नRajasthan High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर