लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, जानिए कब होंगे मतदान, कितने मतदाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2020 19:45 IST

21 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण में 23 नवंबर, दूसरे चरण में 27 नवंबर, तीसरे चरण में एक दिसंबर और चौथे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभावी हो गए हैं जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।झुंझुनूं और उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चरणों में करवाए जाएंगे। दो करोड़ 41 लाख, 87 हजार 946 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

जयपुरः राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव अगले महीने से चार चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

 

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि 21 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण में 23 नवंबर, दूसरे चरण में 27 नवंबर, तीसरे चरण में एक दिसंबर और चौथे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभावी हो गए हैं जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत अजमेर, चूरू, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जैसलमेर, राजसमंद, बीकानेर, जालौर, सीकर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं और उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चरणों में करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन 21 जिलों में कुल मिलाकर दो करोड़ 41 लाख, 87 हजार 946 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल मिलाकर 636 जिला परिषद सदस्य, 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

नामांकन भरने करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 नवंबर को होगी, जबकि 11 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के साथ ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। मेहरा ने कहा कि नयी नगरपालिकाओं के गठन से जुड़े मामले के न्यायालय के विचाराधीन होने के कारण फिलहाल 12 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोगराजस्‍थान चुनावराजस्थान पंचायत चुनावराजस्थानजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो