लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में बिना मास्क के छात्रों के साथ शिक्षकों को भी नहीं मिलेगा परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 17, 2020 20:52 IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 18 जून से शुरू होगी और परीक्षा में प्रवेशपत्र के साथ मास्क की भी अनिवार्यता रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में आज मिले को 122 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 13338 हो गया है।प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले 2630 जयपुर में हैं और सबसे ज्यादा मौत (309) भी जयपुर में ही हुई है।

जयपुर।राजस्थान में आज मिले को 122 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 13338 हो गया है। आज मिले मामलों में सर्वाधिक 8 मामले भरतपुर में मिले हैं। इसके अतिरिक्त, जयपुर और झुंझुनू में 14-14, नागौर में 13, सिरोही में 3, अजमेर और अलवर में 2-2, दौसा, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। दूसरे राज्य से आए 2 व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं, जयपुर में हुई 1 मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 309 हो गई।

राजस्थान में 18 जून से शुरू होने वाले प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा में अब परीक्षा केन्द्रों का नजारा पूर्णतया बदला हुआ होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र के साथ ही मास्क की अनिवार्यता रहेगी एवं बिना मास्क के छात्रों के साथ शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

जयपुर में बिना पास वाले ट्रकों को मिली मंजूरी

प्रदेश की राजधानी जयपुर में ट्रकों का प्रवेश चैबीसों घंटे बंद करने का विरोध होते देखकर एसीपी अजय लांबा ने जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आनंद से वार्ता करने के पश्चात परकोटे के बाजारों में खाद्य सामग्री लाने वाले वाले ट्रकों को बिना पास प्रवेश देने पर सहमति हो गई है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13338 हो गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)" title="राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13338 हो गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)"/>
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13338 हो गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सबसे ज्यादा संक्रमण जयपुर में आए सामने

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले 2630 जयपुर में हैं। यहां 2630 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2219 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1097, पाली में 844, उदयपुर में 624, कोटा में 548, नागौर में 568, डूंगरपुर में 391, अजमेर में 432, झालावाड़ में 346, सीकर में 406, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 315, टोंक में 187, जालौर में 204, भीलवाड़ा में 196, राजसमंद में 168, झुंझुनूं में 260, चूरू में 208, बीकानेर में 138, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 144 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके है। वहीं अलवर में 315, धौलपुर में 188, दौसा में 96, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 45, हनुमानगढ़ में 43, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 26, बूंदी में 10 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से प्रदेश में आए 68 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

जयपुर में ही हुई है राज्य में सबसे ज्यादा मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 309 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 139 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 28, भरतपुर में 19, कोटा में 18, अजमेर में 12, नागौर में 10, पाली में 8, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां में 4, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, धौलपुर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानजयपुरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया