लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 30 IAS अधिकारियों पर गिरी गाज, अशोक गहलोत सरकार ने किया ट्रांसफर

By भाषा | Updated: February 9, 2020 18:13 IST

राजस्थानः संदीप वर्मा को राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया और उनकी जगह राजेश कुमार यादव को पीएचईडी और भूजल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल के तहत रविवार को 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।पदस्थापन आदेश का इंतजार कर रहे  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल के तहत रविवार को 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। पदस्थापन आदेश का इंतजार कर रहे  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि इस पद पर कार्यरत श्रेया गुहा को पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया है।संदीप वर्मा को राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया और उनकी जगह राजेश कुमार यादव को पीएचईडी और भूजल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। अजमेर में राजस्व बोर्ड के सदस्य प्रवीण गुप्ता को जयपुर में विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया था।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधान सचिव अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें डिस्कॉम और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।कुंजी लाल मीणा को खान और पेट्रोलियम विभाग का प्रभार दिया गया। वह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव थे। उमरदीन खान, नम्रता वृष्णि और हिमांशु गुप्ता को क्रमशः झुंझुनू, डूंगरपुर और जालोर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब