लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: रोडवेज में मुफ्त यात्रा, क्या गहलोत सरकार चलेगी 100 करोड़ का दांव?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 21, 2019 07:24 IST

बेरोजगारी भत्ता, हजारों भर्तियां, स्वरोजगार के लिए आसान ऋ ण जैसे ऐलान तो सरकार पहले ही कर चुकी है, अब यदि बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आने-जाने के लिए सरकार रोडवेज में मुफ्त यात्रा का अवसर देती है तो सरकार पर करीब सौ करोड़ प्रतिवर्ष का आर्थिक भार जरूर बढ़ेगा

Open in App
ठळक मुद्दे रोडवेज में जल्दी ही एक हजार नई बसें खरीदी जाएंगी. रोडवेज का घाटा पांच हजार करोड़ पहुंचाने में गत भाजपा सरकार की बड़ी भूमिका थी, क्योंकि भाजपा सरकार रोडवेज को बंद करना चाहती थी.

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का युवाओं पर फोकस है. इनके लिए प्रदेश सरकार के बजट में तो कई घोषणाएं की ही गई हैं, अब कुछ और सुविधाएं भी बेरोजगारों को मिल सकती हैं. राजस्थान रोडवेज की वैसे तो आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार 100 करोड़ का दांव खेल सकती है.

बेरोजगारी भत्ता, हजारों भर्तियां, स्वरोजगार के लिए आसान ऋ ण जैसे ऐलान तो सरकार पहले ही कर चुकी है, अब यदि बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आने-जाने के लिए सरकार रोडवेज में मुफ्त यात्रा का अवसर देती है तो सरकार पर करीब सौ करोड़ प्रतिवर्ष का आर्थिक भार जरूर बढ़ेगा, लेकिन इसका कांग्रेस को सियासी फायदा भी मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटें हार गई थी और इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि नए और युवा मतदाताओं को जोड़ने में कांग्रेस कामयाब नहीं रही थी. राजस्थान रोडवेज की आर्थिक स्थिति लंबे समय से खराब है तथा इसके कर्मचारी अपनी जरूरतों को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. पिछली वसुंधरा राजे सरकार के दौरान तो रोडवेज बेहद खराब स्थिति में आ गई थी.

वर्तमान प्रदेश सरकार रोडवेज को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

एक हजार नई बसें खरीदी जाएंगी:

परिवहन मंत्री प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचिरयावास का कहना है कि रोडवेज में जल्दी ही एक हजार नई बसें खरीदी जाएंगी.

उनका कहना है कि रोडवेज का घाटा पांच हजार करोड़ पहुंचाने में गत भाजपा सरकार की बड़ी भूमिका थी, क्योंकि भाजपा सरकार रोडवेज को बंद करना चाहती थी.

अब प्रदेश सरकार ने रोडवेज को बेहतर बनाने के लिए लोक परिवहन सेवा की बसों के नए परिमट देना बंद कर दिया है, जिससे इसकी आय में बढ़ोतरी हुई है. यदि रोडवेज पर प्रदेश सरकार ने ध्यान दिया तो इसकी स्थिति में तो सुधार होगा ही, बेरोजगारों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ देने की सरकारी मंशा पूरी हो सकेगी.

 

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट