लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सिरोही में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 9 अन्य घायल

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 6, 2019 05:19 IST

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को भी सूचित किया। कार में फंसे लोगों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सिरोही जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ अन्य घायल हो गये। घायलों का आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वे मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले थे जोकि अहमदाबाद से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे लेकिन परिवार की खुशी एक ही पल में चीखों में बदल गई।

राजस्थान के सिरोही जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ अन्य घायल हो गये। घायलों का आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसर भीमाना हाइवे पर मंगलवार को एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले थे जोकि अहमदाबाद से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे लेकिन परिवार की खुशी एक ही पल में चीखों में बदल गई।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को भी सूचित किया। कार में फंसे लोगों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को आबूरोड सरकारी अस्पताल व तलहटी के ग्लोबल अस्पताल लाया गया। इसमें तीन बच्चों ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल नौ अन्य घायलों का आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब