लाइव न्यूज़ :

भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जमकर किया हंगामा, भाजपा नेता के कपड़े फाड़े, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 18:32 IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर में किसानों ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़ दिए हैं। मेघवाल भाजपा की ओर से आयोजित एक धरने में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के श्रीगंगानगर में गुस्साए किसानों ने भाजपा नेता के कपड़े फाड़ दिए। भाजपा नेता महंगाई और सिंचाई से जुड़े मुद्दों पर धरने में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह किसानों को खदेड़ा और भाजपा नेता को बचाया। 

राजस्थान के श्रीगंगानगर में किसानों ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़ दिए हैं। मेघवाल भाजपा की ओर से आयोजित एक धरने में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर मेघवाल को मौके से निकाला। पुलिस को इस दौरान मामले को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों ने भाजपा एससी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ बदसलूकी की। मेघवाल महंगाई और सिंचाई से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित एक धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हालांकि भाजपा के धरने में बड़ी संख्या में किसान भी पहुंच गए। किसानों ने गंगासिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेघवाल के कपड़े फाड़ दिए। 

मेघवाल को किसानों से घिरा देखकर के पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। इसके लिए उग्र किसानों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। बाद में मेघवाल धरना छोड़कर मौके से रवाना हो गए।  बता दें कि पंजाब के मलोट में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब भाजपा विधायक अरुण नारंग की पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग 

बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लागू किए थे। जिसके बाद से ही कई राज्यों में कसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे। इसके लिए देश के अलग-अलग इलाकों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार लगातार किसानों से बातचीत करने की बात कह रही है, लेकिन केंद्र कानूनों को रद्द करने के पक्ष में केंद्र नहीं है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं