लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: टोंक जिले से सचिन पायलट लड़ेंगे चुनाव, BJP के युनुस खां ने पीछे किये अपने कदम

By अनुभा जैन | Updated: November 17, 2018 18:11 IST

मुस्लिम नेता युनुस खां ने भी टोंक में जमीनी हालत देखते हुये अपने आप को पीछे कर लिया।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनावी रण में टोंक जिला सुर्खियों में बना हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री जकिया इनाम का टिकट काट सचिन पायलट को टोंक सीट देकर कांग्रेस ने एक विवेकपूर्ण कदम उठाया है। वहीं भाजपा इस सीट पर मौजूदा विधायक अजीत मेहता को टिकट देकर अफसोस कर रही है। अब तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर भाजपा वैसे ही विरोध झेल रही है। अपने निर्णय पर पुनः विचार करते हुये टोंक जिले से भाजपा मुस्लिम नेता युनुस खां को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है। पर खां ने भी टोंक के जमीनी हालत देखते हुये हार झेलने से बेहतर अपने आप को पीछे कर लिया है। 

बता दें कि कांग्रेस के लिय टोंक ही संपूर्ण राजस्थान में सबसे सुरक्षित सीट है। जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां गुर्जर व मुसलमान वोट बराबर हैं। ये दोनों समुदाय पायलट के समर्थक है। इसलिये पायलट को पहले दौसा या अजमेर विधानसभा सीट पर चल रहे विचार को नकारते हुये टोंक सीट दी गयी। ये भी माना जा रहा है कि अन्य जातियां भी पायलट जैसे युवा व नये चेहरे को वोट करना चाहेंगी। युनुस खां के लिये अब डीडवाना या बीकानेर की सीट पर विचार किया जा रहा है जो कि मुसलमानों का गढ है। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा की ही तरह कांग्रेस सूची में जयपुर के 19 जिलों में 10 सीटों पर जिन प्रत्याशियों के टिकट कटे हैं उन्होने पार्टी के खिलाफ बगावती स्वर अपना लिये हैं। नाराज दावेदार अपने समर्थकों के साथ गुप्त बैठके कर रहे हैं और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने नामांकन दाखिल करने की योजनायें बना रहे हैं। जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की गुहार करते पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित हो अपने समर्थकों के साथ विरोध कर रहे हैं। वहीं किशनपोल सीट को लेकर पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल टिकट नहीं मिलने से नाखुश हैं।   

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर