लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Elections 2023: ईडी की छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक खूब रोए, जनता से कहा- या तो मुझे मौत देना या जीत, वीडियो हुआ वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2023 20:37 IST

ईडी ने महवा में कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर भी तलाशी ली। इसके बाद ओम प्रकाश हुडला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे हैंवीडियो में उन्हें अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए और रोते हुए देखा जा सकता हैहुडला ने कहा, अगर आरोप सच साबित हुए तो मैं उसी दिन आत्महत्या कर लूंगा

Rajasthan Elections 2023: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेस नेताओं के आवास पर छापेमारी की। ईडी ने महवा में कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर भी तलाशी ली। इसके बाद ओम प्रकाश हुडला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में उन्हें अपनी मां को गले लगाते हुए रोते हुए देखा जा सकता है। हुडला रोते हुए यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उसकी मां एक शेरनी है जिसने एक शेर को जन्म दिया है। इस दौरान उनकी मां उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही हैं। हालाँकि, उनके आँसू कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अपनी मां को गले लगाते हुए हुडला ने अपने मतदाताओं से कहा कि वह अपनी मां से आशीर्वाद ले रहे हैं और वे उन्हें 'या तो मौत या वोट' दे सकते हैं।

गौरतलब है कि ईडी की जांच के लिए विधायक ओपी हुडला जैसे ही अपने होटल से निकले तो उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने उन पर रीट (REET) परीक्षा में पैसे लेने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची है। हुडला ने कहा, "अगर आरोप सच साबित हुए तो मैं उसी दिन आत्महत्या कर लूंगा।"

किरोड़ी लाल मीणा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "ईडी ने दिल्ली, जयपुर, महवा समेत मेरे छह ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन, ईडी को एक भी रुपया नहीं मिला।" उन्होंने मीना को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे महवा से चुनाव लड़कर दिखाएं और अपनी ताकत साबित करें।

गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महवा में विधायक ओम प्रकाश हुडला के पेट्रोल पंप का भी दौरा किया था। इस पेट्रोल पंप पर उन्होंने अस्थायी निवास बना रखा है। इसके साथ ही ईडी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर भी कार्रवाई की। सीकर में ईडी ने नवलगढ़ रोड स्थित एक मकान पर भी तलाशी ली।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानCongress MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर