लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : अलवर व धौलपुर जिलों में तीन चरणों में होंगे जिला परिषद सदस्यों के चुनाव

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:53 IST

Open in App

जयपुर, 27 सितंबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों में 20, 23 और 26 अक्टूबर को होने हैं। वोटों की गिनती संबंधित जिला मुख्यालयों में 29 अक्टूबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन 8 अक्टूबर को दाखिल किये जायेंगे और नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 अक्टूबर को की जायेगी।

राज्य के 27 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वहीं चार अन्य जिलों में नगरपालिका गठन से प्रभावित ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन संबंधी मामले अदालत में विचाराधीन होने के कारण लंबित हैं।

इससे पहले राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1,564 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए चुनाव के लिये तीन चरणों में 26 अगस्त, 29 अगस्त और एक सितंबर को मतदान हुए थे और चार सितंबर को परिणाम घोषित किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!