लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: JNU में यूज्ड कंडोम की 'संख्या' बताने वाले ज्ञानदेव आहूजा का बीजेपी ने काटा टिकट, ये है वजह

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 15, 2018 12:49 IST

भाजपा विधायक ज्ञानदेव अहूजा का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। अहूजा 2016 में अपने उस बयान के बाद सुर्खियों में आए थे कि जेएनयू परिसर में प्रतिदिन हजारों कांडम पाए जाते हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी थी। इसमें तीन मंत्रियों सहित 15 विधायकों को शामिल नहीं किया गया है।

भाजपा अब तक 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 162 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। निवर्तमान मंत्री बाबूलाल वर्मा, राजकुमार रिनवा और धन सिंह रावत को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है।

ज्ञानदेव आहूजा को टिकट ना मिलने से कौतूहल

भाजपा विधायक ज्ञानदेव अहूजा का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। अहूजा 2016 में अपने उस बयान के बाद सुर्खियों में आए थे कि जेएनयू परिसर में प्रतिदिन हजारों कांडम पाए जाते हैं।

उन्होंने कहा था क‌ि दिल्ली के जवाहारलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रोजाना करीब 50 हजार हड्डी के टुकड़े और 3 हजार से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिलते हैं। यही नहीं उन्होंने दावा किया था कि 500 से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए अबॉर्शन इंजेक्शन भी जेएनयू में मिलते हैं।

वह अनवर जिले के रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा को राज्य में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां पिछले सालों में विपक्षी दल ने अनेक उप चुनाव में जीत दर्ज की है।

ज्ञानदेव आहूजा जेएनयू के बयान के बाद कई और बेतुके बयानों से चर्चा में रहे। ऐसा माना जा रहा था कि ज्ञानदेव आहूजा का टिकट पक्का है।

धनसिंह रावत ने बीजेपी को बताई थी हिन्दुओं की पार्टी

इस बार बीजेपी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री धनसिंह रावत को भी सूची से बाहर कर दिया है। बीजेपी ने बेहद फूंक-फूंक कर कदम रखा है। रावत आमतौर पर अपने बयानों से विवादों में रहते हैं। कुछ समय पहले बांसवाड़ा की सभा में उन्होंने कांग्रेस को मुसलमानों और भाजपा को हिन्दुओं की पार्टी बता दी थी।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPriyanka Gandhi Vadra In Jalore: 'उनके इरादों को समझें, उनके इरादे ठीक नहीं हैं', पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

भारतPM Modi In Barmer: 'देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है', इंडी गठबंधन पर बरसे मोदी

भारतPM Modi In Rajasthan: 'पापियों को सजा और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है', कांग्रेस पर मोदी ने किया प्रहार

भारतPM Modi In Karauli: 'पानी में पैसा कमाने का पाप किया', राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे मोदी

भारतCM Yogi Adityanath in Sikar: 'हम आतंकवादियों का राम नाम सत्य है भी कर देते हैं', सीकर में बोले योगी आदित्यनाथ

भारत अधिक खबरें

भारत32000 छात्र ले रहे थे शिक्षा, कामिल और फाजिल की डिग्रियां ‘असंवैधानिक’?, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद नए विकल्प तलाश रहे छात्र

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं

भारतलालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जमा किया ₹3 लाख 61 हजार रुपये का बिजली बिल, विभाग ने थमाया था नोटिस

भारतबिहार की राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर मोकामा में होगा श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर का निर्माण, राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई जमीन

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा का निरीक्षण, एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने दी डेयरी की उपलब्धि की जानकारी