लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने पाठ्यक्रम से 'नोटबंदी' को हटाया, पहले बताया गया था 'ऐतिहासिक' फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 12:37 IST

राजस्थान की 12वीं की कक्षा में पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा 2017 में नोटबंदी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। इस पाठ्यक्रम में केंद्र की एनडीए सरकार के नोटबंदी को 'ऐतिहासिक' और 'ब्लैकमनी पर कड़ा प्रहार' बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में राजस्थान की किताबों में नोटबंदी को किया गया था शामिलनोटबंदी को ऐतिहासिक फैसला बताया गया था, मौजूदा सरकार ने हटाने का फैसला लिया

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने हाल में संशोधित राज्य की स्कूल की किताबों से नोटबंदी का जिक्र हटा दिया है। यह संशोधित किताबें इस सत्र से पूरे राज्य में लागू होंगी। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यह बात कही। 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार डोटासरा ने कहा, नोटबंदी सबसे असफल प्रयोग रहा। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर जो तीन लक्ष्य (आतंकवाद का खात्मा, भष्ट्राचार समाप्त करना और काले धन की वापसी) बताये थे, उनमें से कोई भी हासिल नहीं हो सका और लोगों को जबरन कतार में खड़ा रहना पड़ा। साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा इससे देश पर 10,000 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ा।

राजस्थान की 12वीं की कक्षा में पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा 2017 में नोटबंदी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। इस पाठ्यक्रम में केंद्र की एनडीए सरकार के नोटबंदी को 'ऐतिहासिक' और 'ब्लैकमनी पर कड़ा प्रहार' बताया था।

डोटासरा ने यह भी बताया कि अंग्रेजी की कक्षा-8 में लगी जौहर करती हुई महिला की तस्वीर को भी हटाया गया है। डोटासरा ने कहा, 'ऐसा महसूस किया गया कि अंग्रेजी की किताब में इस तस्वीर की कोई जरूरत नहीं थी। हमें यह भी लगा कि यह ठीक नहीं है कि हम आज की लड़कियों को ऐसे पाठ्यक्रम पढ़ाएं जिसमें महिलाओं के आत्मदाह का जिक्र है। हम ऐसा कर क्या पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।' 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने इससे पहले यह भी कहा था कि वह पाठ्यक्रम में वीर सावरकर का 'गुणगान' किये जाने की समीक्षा करेंगे। बता दें बीजेपी राजस्थान सरकार के पाठ्यक्रमों की समीक्षा और उसे संशोधित किये जाने का विरोध कर रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उन हिस्सों को पाठ्यक्रम से हटा रही है जो 'हिंदुत्व' से जुड़े हैं।

टॅग्स :राजस्थाननोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया