लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ED summons: सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को ईडी ने 27 अक्टूबर को बुलाया, डोटासरा और हुडला के परिसरों पर छापे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2023 16:00 IST

Rajasthan ED summons: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को जयपुर में बुलाया है।राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।

Rajasthan ED summons: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने परीक्षा पत्र लीक मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा तथा विधानसभा चुनाव में महवा से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे हैं। ईडी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फेमा मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को जयपुर में बुलाया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि वैभव गहलोत को शुक्रवार को जयपुर या नयी दिल्ली में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

इस समन का संबंध राजस्थान स्थित आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े समूह ‘ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड’ और इसके निदेशकों एवं प्रमोटर शिव शंकर शर्मा, रतन कांत शर्मा और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल में मारे गए छापों से है।

एजेंसी ने अगस्त में तीन दिनों तक जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में समूह और उसके प्रमोटर से जुड़े परिसर पर छापे मारे थे। इस छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 1.2 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक नकदी जब्त की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि वैभव गहलोत के साथ रतन कांत शर्मा के संबंध प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं और वैभव से फेमा के तहत पूछताछ किए जाने और उनका बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। ईडी ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023अशोक गहलोतराजस्थानजयपुरप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप