लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दिल्ली पुलिस ने रेप आरोपी मंत्री के बेटे को फरार बताया, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची, घर पर नोटिस चिपकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 13:16 IST

कुछ दिन पहले जयपुर की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने पिछले एक साल से अधिक समय में कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में शून्य प्राथमिकी दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्दे23 वर्षीय युवती ने राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के बेटे रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाया है।दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को 18 मई तक पेश होने के लिए तलब किया।अधिकारियों ने समन की एक प्रति उनके घर की दीवार पर चिपका दी।

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस का एक दल 23 वर्षीय महिला से कथित बलात्कार के मामले में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को गिरफ्तार करने रविवार को जयपुर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारियों का दल मामले के संबंध में जोशी को पकड़ने के लिए जयपुर पहुंच गया है, जो फरार है। हमारा दल उसका पता लगाने के लिए दबिश दे रहा है।’’

कुछ दिन पहले जयपुर की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने पिछले एक साल से अधिक समय में कई बार उससे बलात्कार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में शून्य प्राथमिकी दर्ज की।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को 18 मई तक पेश होने के लिए तलब किया। अधिकारियों ने समन की एक प्रति उनके घर की दीवार पर चिपका दी।

पुलिस ने बताया कि बाद में शून्य प्राथमिकी को नियमित प्राथमिकी में बदल दिया गया। प्राथमिकी में दुष्कर्म की घटना सदर बाजार थाने के अधिकार क्षेत्र में अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उससे पिछले साल आठ जनवरी और इस साल 17 अप्रैल के बीच कई बार बलात्कार किया गया। महिला ने बताया था कि उसकी पिछले साल फेसबुक पर रोहित जोशी से दोस्ती हुई और इसके बाद से वे संपर्क में रहने लगे। दोनों पहली बार जयपुर में मिले और रोहित जोशी ने कथित तौर पर उसे आठ जनवरी, 2021 को सवाई माधोपुर में आमंत्रित किया।

युवती ने आरोप लगाया कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित जोशी ने उसके पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिला दी और इसका फायदा उठाया। प्राथमिकी के अनुसार जब अगली सुबह वह उठी तो आरोपी ने उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें और वीडियो दिखाये, जिससे वह परेशान हो गयी।

एक अन्य मुलाकात का जिक्र करते हुए उसने आरोप लगाया कि रोहित जोशी एक बार उससे दिल्ली में भी मिला तथा उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

महिला ने आरोप लगाया, ‘‘रोहित ने मुझे एक होटल में बुलाया जहां उसने पति और पत्नी के तौर पर हमारा नाम लिखाया। उसने फिर मुझसे शादी का वादा किया...लेकिन उसने शराब पी और मुझसे गाली गलौज की। वह मुझे मारता था और मेरी आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। वह उन्हें अपलोड करने और सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता था।’’

प्राथमिकी में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अगस्त 2021 में युवती को पता चला कि वह गर्भवती है और उसने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे जबरन गर्भ निरोधक दवा खिलाने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं खायी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजस्थानदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर