लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 30 नए मामले आए सामने, इस वायरस से 413 लोग हो चुके हैं संक्रमित, जयपुर का ये है हाल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2020 10:14 IST

कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में गुरुवार (9 अप्रैल) को 30 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी (जयपुर) से कोई मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में गुरुवार (9 अप्रैल) को 30 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी (जयपुर) से कोई मामला सामने नहीं आया है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है। 

राजास्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि झालावाड़ से सात, झुंझुनू से सात, टोंक से सात, बांसवाड़ा से दो पोकरण जैसलमेर से पांच, बाड़मेर में दो और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें से अधिकतर रोगी पहले से ही संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में थे, या जिन्होंने हाल फिलहाल कहीं की यात्रा की है। वहीं बाड़मेर के दो मामलों में अभी ब्योरा लिया जा रहा है।

हालांकि कोरोना वायरस के जो 413 मामले सामने आए हैं, इनमें से जयपुर के 129 मामले शामिल हैं। जयपुर का रामंगज इलाका वायरस का केन्द्र बन गया है, जहां विदेश से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए अधिकतर लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में अब तक संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें ज्यादातर उम्रदराज थे और पहले से बीमार थे। इनमें से अधिकांश गंभीर हालात में अस्पतालों में भर्ती हुए थे।  आपको बता दें, कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं, जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया