लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के 154 नए मामले आए सामने, चार लोगों की हुई मौत, जानिए राज्य के क्या हैं हालात

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2020 11:21 IST

Rajasthan Corona Update: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशों पर अब प्रदेश निजी चिकित्सा संस्थानों और लैबों में  2200 रुपये में कोविड-19 की जांच हो सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में रविवार (21 जून) को चार और लोगों की मौत हुई।राजस्थान में 154 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 14691 हो गई।

जयपुरः कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में रविवार (21 जून) को चार और लोगों की मौत हुई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। इसके साथ ही 154 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 14691 हो गई।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अबतक 6 लाख, 83 हजार, 17 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 14 हजार, 691 मरीज संक्रमति पाए गए हैं। वहीं, 6 लाख, 64 हजार, 383 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। साथ ही 3943 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा राज्य में अभी 2955 मामले सक्रीय हैं।  

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

राजस्थानः लैब में हो सकेगी अब 2200 रुपये में कोरोना जांच

इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशों पर अब प्रदेश निजी चिकित्सा संस्थानों और लैबों में  2200 रुपये में कोविड-19 की जांच हो सकेगी। इस संबंध में चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने सभी निजी चिकित्सालय व लैबों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस आदेश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव, रोकथाम, इसके संक्रमण की श्रंखला को जांच, उपचार तथा इसके संक्रमण से होने वाली मृत्यु को न्यूनतम किये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी सम्भव प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 की जांच निःशुल्क की जा रही है तथा एनएबीएल मान्यता प्राप्त  एवं आईसीएमआर से अनुमोदित 4 निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड- 19 की जांच की जा रही है ।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आईसीएमआर के निर्देशों पर निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की उच्चतम सीमा 4500 रूपये प्रति जांच निर्धारित की गई थी। मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोविड - 19 जांच हेतु अनुमोदित निजी प्रयोगशालाओं द्वारा सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जांच किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप