लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : दो जिलों के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:15 IST

Open in App

जयपुर, 29 अक्टूबर राजस्थान के धौलपुर और अलवर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बाजी मारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई है।

इन जिलों में हुए मतदान की गणना शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर हुई।राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अलवर जिला परिषद में कुल 49 में 24 सीटों पर कांग्रेस जीती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 उम्मीदवार विजयी रही तो चार जगह निर्दलियों ने बाजी मारी।

इस वेबसाइट के मुताबिक धौलपुर धौलपुर जिला परिषद के 23 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस 17 जबकि भाजपा छह सीटों पर जीती है। दोनों जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस 208, भाजपा 158 एवं निर्दलीय 113 सीटों पर विजयी रहे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 12 उम्मीदवार जीते।

आयोग के अनुसार इन दो जिलों के 72 जिला परिषद सदस्य, 492 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होना था। इनमें से दो जिला परिषद सदस्य और 13 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि पंचायत समिति उमरैण के एकक निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी नामांकन पत्र सही नहीं पाए जाने के कारण पद रिक्त रह गया। इस तरह 70 जिला परिषद और 478 पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए।

इन जिलों में कुल तीनों चरणों में 62.07 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे।

मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘अलवर और धौलपुर जिलों के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने की हार्दिक प्रसन्नता है। इसके लिए सभी मतदाताओं का आभार एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।’’

उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कांग्रेस की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया। डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘अलवर एवं धौलपुर के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त जीत दिलाने के लिए जनता का हृदय से आभार एवं सभी कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो