लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार जल्द, प्रियंका के बाद सोनिया गांधी से मिले सीएम अशोक गहलोत, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2021 15:37 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपने विचार पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक-दो दिन के अंदर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होगा।प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।

नई दिल्लीः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। गहलोत ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला उन्होंने आलाकमान पर छोड़ दिया है। अजय माकन के पास इसकी सारी जानकारी है। हम राज्य में सुशासन जारी रखना चाहते हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान में दो सीट पर उपचुनाव हुआ था। कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से हराया। कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।

ऐसी चर्चा है कि एक-दो दिन के अंदर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होगा। सीएम गहलोत और सचिन पायलट में छत्तीस का आंकड़ा है। उपचुनाव में जीत के बाद गहलोत की ताकत फिर से बढ़ सकती है। पायलट के हाथ फिर से मायूसी लग सकती है। 

अशोक गहलोत के साथ लंबी बैठक हुई जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक से पहले, उनके प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बुधवार को वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद पायलट ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भागीदारी मिलनी चाहिए और यह काम जल्द होना चाहिए। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह आलाकमान तय करेगा कि कब मंत्रिमंडल विस्तार होना है। हमने इसे आलाकमान पर छोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राजस्थान के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। हमारे प्रदेश प्रभारी अजय माकन राजस्थान आते रहते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष से बात करेंगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श करेंगे और जो आपस में बातचीत हुई है, उसके आधार पर जो फैसला होगा, वह हम सबको मंजूर होगा।’’

गहलोत ने हालिया विधानसभा उपचुनावों में दोनों सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत का उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा का राजस्थान से सूपड़ा साफ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में सुशासन है और भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है।

क्या भाजपा उपचुनाव में कभी तीसरे-चौथे नंबर पर आई है? अब भाजपा की जमानत जब्त हो गई है। उनके मुंह पर ताले लग गया है।’’ गौरतलब है कि भाजपा का गढ़ कही जाने वाली धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नागराज मीणा ने जीत हासिल की है। वहीं, वल्लभनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने जीत दर्ज की।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीसचिन पायलटअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो