लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के CM गहलोत का NPR पर बड़ा बयान, जानें क्यों कहा- NRC लागू होते ही सबसे पहले मैं जाउंगा डिटेंशन सेंटर, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 13:10 IST

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि यदि सीएए के बाद देश में एनआरसी लागू होता है तो सबसे पहले उन्हें ही डिटेंशन सेंटर जाना होगा। उन्होंने इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि मेरे पास माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़ी कोई जानकारी व कागजात नहीं है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे देश में गृह युद्ध भड़का रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएए व एनआरसी के बहाने  नरेंद्र मोदी सरकार पर निशान साधा है। जयपुर में नरेंद्र मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ लोगों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में प्रदेश के सीएम पहुंचे थे। उन्होंने यहां ये भी कहा कि एनपीआर में पिता व माता के जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है, यदि मैं यह जानकारी नहीं दे पाया तो मुझे डिटेंशन सेंटर जाने के लिए कहा जाएगा। 

गहलोत ने इसके आगे कहा कि यदि सीएए के बाद देश में एनआरसी लागू होता है तो सबसे पहले उन्हें ही डिटेंशन सेंटर जाना होगा। गहलोत ने कहा कि मेरे पास माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़ी कोई जानकारी व कागजात नहीं है।

ऐसे में साफ है कि यदि ऐसा कोई भी कानून प्रदेश में लागू होता है तो सबसे पहले मुझे ही डिटेंशन सेंटर में जाना होगा। गलहोत ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग चिंता नहीं करें। आपसे पहले मैं डिटेंशन सेंटर जाउंगा यदि ऐसा कोई भी कानून बनता है। 

इसके साथ ही गहलोत ने नरेंद्र मोदी से अपील की है कि देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सरकार इस कानून को वापस ले।   

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे देश में गृह युद्ध भड़का रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। गहलोत विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, 'लोकतंत्र में गिरावट हम नहीं ला रहे। गिरावट ला रहे हैं आप और आपकी पार्टी के नेता। दिल्ली में देखा नहीं आपने। केंद्र में सत्ता पक्ष के लोग गृह युद्ध भड़का रहे हैं। कहां जा रहा लोकतंत्र। किसको आप कह रहे हो कि लोकतंत्र को नीचे ला रहे हैं। जिस पार्टी ने मुल्क को आजाद करवाया, जिसकी सरकार आज यहां राजस्थान में है।'

गहलोत ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपके लोग एक मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहते हैं। आपके लोग ‘गद्दारों को गोली मारो’ के भाषण देते हैं। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसे नहीं मानेंगे तो गोली से मानेंगे। क्या कोई मुख्यमंत्री इस तरह की जुबान बोल सकता है?’’

सीएए के खिलाफ जयपुर में निकाले गए शांति मार्च का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इस मार्च से पूरे देश में एक संदेश गया कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में शांति मार्च निकला जिसमें एक नारा नहीं लगा, डिवाइडर पर लगा एक फूल तक नहीं तोड़ा गया।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘वहीं उत्तर प्रदेश में 15 लोग मारे गए। मुख्यमंत्री जनता से बदला लेने की बात कर रहे हैं। किसी ने विरोध किया प्रधानमंत्री या गृहमंत्री ने कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था? ये राजधर्म का निर्वहन नहीं कर रहे हैं आप। जैसा (अटल बिहारी) वाजपेयी ने (नरेंद्र) मोदी से कहा था।’’ गहलोत के जवाब के बाद सदन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थाननागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ