लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव में 40 फीसदी मतदान, इस कारण खाली रहे मतदान केंद्र

By IANS | Updated: January 29, 2018 18:18 IST

जानकारी के मुताबिक, केकड़ी गांव में ईवीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। 

Open in App

राजस्थान में सोमवार को अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में दोपहर बाद तक 40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक, केकड़ी गांव में ईवीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। 

केलादी के मांडा गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया और इसलिए मतदान केंद्र खाली रहे। ग्रामीणों ने पर्याप्त रूप से जलापूर्ति नहीं होने के चलते विरोध किया और उनके गांव की सड़कें भी खस्ताहाल हैं, जिसके चलते उन लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया। 

 

अलवर में घने कोहरे के चलते मतदान के शुरुआती घंटों में कम लोग घरों से निकले, लेकिन सुबह 9.30 बजे के बाद इसमें तेजी आई। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में तेजी देखी गई, क्योंकि बड़ी मात्रा में लोग मत डालने के लिए उमड़े। चुनाव परिणाम एक फरवरी को घोषित होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में 4,194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

इन उपचुनावों में करीब 39 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। अलवर में कुल 18.27 लाख मतदाता, अजमेर में 18.43 लाख मतदाता और मंडलगढ़ में 2.31 लाख मतदाता हैं। पहली बार उम्मीदवारों की तस्वीरों वाले ईवीएम उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को एक ही नाम के उम्मीदवारों को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं हो। 

अलवर के कुल 11 उम्मीदवार, अजमेर के 23 और मंडलगढ़ के आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। जैसा कि राजपूत समुदाय ने खुलकर कांग्रेस को तीनों सीटों पर समर्थन देने की बात कही है, ऐसे में ये उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है।

इन उपचुनावों में जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अलवर में दो यादव उम्मीदवार, अजमेर और मंडलगढ़ में क्रमश: जाट और ब्राह्मण उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 

ये तीनों सीटें भाजपा के पास थीं, और सांसदों और विधायक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े हैं। अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट का पिछले साल नौ अगस्त को देहांत हो गया था, जबकि अलवर के सांसद महंत चंद नाथ का 17 सितंबर को देहांत हो गया था। वहीं, भाजपा की मंडलगढ़ क्षेत्र की विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू के चलते 28 अगस्त को निधन हो गया था। 

मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अजमेर में 6,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किया गए हैं, जबकि अलवर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम