लाइव न्यूज़ :

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया निकाय चुनाव प्रभारियों से संवाद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:11 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव प्रभारियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया और उनसे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा।

पार्टी के बयान के अनुसार, पूनिया ने चुनाव प्रभारियों से कहा कि कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना से काम करें और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

डिजिटल बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत भी शामिल हुए।

पूनिया ने एक बयान में जयपुर में आशा सहयोगियों की कथित गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि लगभग 15 दिन से जयपुर में आशा सहयोगी मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही हैं, लेकिन गहलोत सरकार ना वार्ता कर रही है और ना ही समाधान निकाल रही है बल्कि दमनकारी तरीके से आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही है।

पार्टी के अनुसार, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने शाम को बजाज नगर थाने पहुंचकर आशा सहयोगियों की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश जताया और उन्हें रिहा करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम