लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः भाजपा नेता और विधायक राजेन्द्र राठौड़ कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 2, 2020 20:45 IST

राजेन्द्र राठौड भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान लगातार फील्ड में रहे और 31 अगस्त से 1 सिंतबर तक हनुमानगढ़ जिले के पल्लू, रावतसर व मैनावाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच उपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देआमजन के बाद अब जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के नेताओं का भी संक्रमित होना शुरू हो गया है।विधानसभा में भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम भी शामिल हो गया है। राजेन्द्र राठौड़ ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।कांग्रेस के विधायक रफीक खान और रामलाल जाट, जबकि भाजपा के राजेंद्र राठौड़ सहित विधायक अशोक लाहोटी और अर्जुन लाल जीनगर संक्रमित पाए गए।

जयपुरः राजस्थान में कोरोना निरंतर बेकाबू होता जा रहा है और आमजन के बाद अब जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के नेताओं का भी संक्रमित होना शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में आज विधानसभा में भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम भी शामिल हो गया है। राजेन्द्र राठौड़ ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चिंता का विषय यह है कि राजेन्द्र राठौड भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान लगातार फील्ड में रहे और 31 अगस्त से 1 सिंतबर तक हनुमानगढ़ जिले के पल्लू, रावतसर व मैनावाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच उपस्थित रहे।

राजस्थान में बुधवार को कांग्रेस के 2 और भाजपा के 3 विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस के विधायक रफीक खान और रामलाल जाट, जबकि भाजपा के राजेंद्र राठौड़ सहित विधायक अशोक लाहोटी और अर्जुन लाल जीनगर संक्रमित पाए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर सभी विधायकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

मुख्यमंत्री उच्च स्तरीय बैठक कर नियंत्रण के लिए सुझाव मांगे और तय की भावी रणनीति

राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते आकंड़ों के चलते बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लगभग 4 घंटे तक चली। जिसमें चिकित्सा मंत्री के साथ प्रदेश के सभी अधिकारी भी वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों एवं चिकित्सा मंत्री से कोरोना को काबू करने के लिए सुझाव मांगे गए। साथ ही आगे की रणनीति भी तय की गई।

वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव सहित लगभग एक दर्जन अधिकारी मुख्यमंत्री आवास में उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल, जिला कलक्टर और एसपी को भी वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। रघु शर्मा ने बताया था कि प्रदेश में 12 हजार 500 एएनएम और जीएनएम के अधिकतर पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रेडियोग्राफर्स हो या तकनीशियंस हों या अन्य पदों पर भर्ती हो, सभी को प्राथमिकता के साथ धरातल पर लाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को ही चिकित्सा मंत्री ने कहा था कि कोरोना से पीड़ित मरीजों की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आरयूएचएस अस्पताल के चार गुना शैय्याओं को हाइफ्लो ऑक्सीजनयुक्त किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के लिए तुरंत हाइफ्लो ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध करवाई जा सके।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर