लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बीकानेर में फिर कांपी धरती, लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 08:56 IST

Bikaner Earthquake: राजस्थान के बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीकानेर जिले में कल 5.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बीकानेर में गुरुवार सुबह 4.3 की तीव्रता के साथ हिली धरतीसुबह 7.42 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके, कल भी सुबह 5.24 पर आया था भूकंप

राजस्थान के बीकानेर (Bikaner Earthquake) में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये लगातार दूसरा दिन है जब यहां भूकंप के झटके आए। 

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके आज सुबह 7.42 बजे आए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.8 मापी गई है। अभी जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

इससे पहले बुधवार सुबह भी बीकानेर जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को तड़के पांच बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। 

भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में था। जिला प्रशासन के अनुसार, इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे इसलिए किसी तरह की अफरा तफरी का माहौल नहीं बना। भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है। 

इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में भी रविवार को 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अनुसार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था और यह कच्छ जिले से 19 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर-पूर्वी भाचाऊ में 14.2 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। 

इसी क्षेत्र में एक दिन पहले शनिवार को भी दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर 1.6 तीव्रता का भूकंप आया था और उसका केंद्र भाचाऊ से 21 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर-पूर्व में था। गौरतलब है कि इस जिले में जनवरी 2001 में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे काफी तबाही हुई थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भूकंपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos