लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः प्रतापगढ़-जयपुर हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बारातियों को रौंदा, 10 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 02:06 IST

हादसा राजस्थान के प्रतापगढ़-जयपुर नेशनल हाइवे पर अंबावली गांव के निकट हुआ। हादसे में 10 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर मिल रही है।

Open in App

राजस्थान के प्रतापढ़-जयपुर हाइवे के अंबावली गांव में एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 35 अन्य लोग घायल हो गए जिसमें कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की शाम को गांव में बारात निकल रही थी। तभी एक बेकाबू ट्रक आया और लोगों को रौंदता हुआ गुजर गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शवों और घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

छोटी सादडी के सर्किल अधिकारी विजय पाल सिंह संधू ने बताया कि निम्बाहेडा से बांसवाडा जा रहे राष्ट्रीय राज मार्ग 113 पर रामदेव मंदिर के पास एक तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जा रहे एक बिंदोली जुलूस में घुस गया। हादसे में जुलूस में शामिल चार बच्चो सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गये।उन्होंने बताया कि घायलों को छोटी सादडी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय की शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दौलतराम (60), भारत (30), शुभम (5), छोटू (5), दिलीप (11), अर्जुन (15), ईशु (19), रमेश (30) और करण (28) के रूप में हुई है।

लोगों को कुचलने के बाद ट्रक चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। सिंह ने बताया कि सभी लोग गाडिया लोहर जाति के हैं और सड़क किनारे जा रहे बिंदोली जुलूस में शामिल थे। आशंका है कि अंधेरे की वजह से ट्रक चालक को बिंदोली जुलूस में चल रहे लोग दिखाई नहीं दिए और यह हादसा हो गया।वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया