लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः  BJP के लिए बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस, NCP और लोकतांत्रिक जनता दल एक साथ देंगे चुनौती 

By अनुभा जैन | Updated: November 1, 2018 18:58 IST

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने विधानसभा के साथ लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति बदलते हुये गठबंधन का फैसला लिया है। 

Open in App

एक अहम फैसला करते हुये केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी ने यह घोषणा कि है कि पार्टी अकेले नहीं गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ कांग्रेस अब एनसीपी और शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के गठबंधन के साथ राजस्थान चुनाव मैदान में उतरेगी। 

अभी तक कांग्रेस के दिग्गज नेता जिनमें सचिन पायलट आदि कांग्रेस द्वारा बिना गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने की बातें कर रहे थे। लेकिन, सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने विधानसभा के साथ लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति बदलते हुये गठबंधन का फैसला लिया है। 

वहीं, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने दो दिनों की बैठक के बाद 90 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया। फाइनल सूची को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी व अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति में केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इन नामों पर अंतिम निर्णय करेंगे। 

हर सीट पर महामंथन के बाद व कई राउंड की बैठकों के पश्चात एआईसीसी महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान पीसीसी चीफ सचिन पायलेट, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से सलाह कर स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलेजा ने नामों की सूची को अंतिम रूप दिया। 

इस सूची में पूर्व सांसदों, वर्तमान विधायकों के साथ अविवादिन कांग्रेसियों को इस सूची में स्थान मिल पाया है। यह सूची माना जा रहा है दिवाली के पश्चात जारी होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब