लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः उम्मीदवारों की घोषणा न होने से प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ी

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 2, 2018 07:30 IST

भाजपा के बागियों के लिए घनश्याम तिवाड़ी और हनुमान बेनीवाल के दलों में अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं, क्योंकि दोनों मूलरूप से भाजपा से ही जुड़े थे और सीएम वसुंधरा राजे के विरोध के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा छोड़ी थी।

Open in App

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा, दोनों प्रमुख सियासी दल उम्मीदवारों की घोषणा में देरी कर रहे हैं, जबकि टिकट की उम्मीद लगाए नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अक्टूबर महीना गुजर गया, परंतु अभी तक न तो कांग्रेस ने और न ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी की है।

अलबत्ता सूत्रों से प्राप्त सूचियां चारों ओर लहरा रही हैं? हालांकि, कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही प्रमुख दलों में एकल नाम वाली सूचियां लगभग तय हो गई हैं, जिनमें एक सौ से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हैं, लेकिन घोषणा के अभाव में सब शांत बैठे हैं।

अपने-अपने कारण हैं, इसलिए कुछ नेता चाहते हैं कि उम्मीदवारों की सूची तत्काल जारी हो जाए तो कुछ की चाहत है कि थोड़ा इंतजार कर लिया जाए। इस बार बागी उम्मीदवारों का खतरा भी इसलिए ज्यादा है कि तीसरा मोर्चा के दल अपनी-अपनी सूचियां जारी करने से पहले बागियों पर नजर डालना चाहते हैं, ताकि उन्हें बेहतर उम्मीदवार मिल सकें? 

संभावना यही है कि कांग्रेस की सूची पहले जारी होगी और इसके बाद भाजपा की सूची सामने आएगी, क्योंकि भाजपा के कई वर्तमान विधायकों के टिकट काटने की चर्चा है और ऐसे में भाजपा के बागियों की संख्या बढ़ सकती है।

उधर, भाजपा के बागियों के लिए घनश्याम तिवाड़ी और हनुमान बेनीवाल के दलों में अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं, क्योंकि दोनों मूलरूप से भाजपा से ही जुड़े थे और सीएम वसुंधरा राजे के विरोध के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा छोड़ी थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब