लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः गोलगप्पे खाने से 40 लोगों की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने फर्श पर लिटा किया इलाज

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 12:23 IST

अस्पताल में बेड नहीं होने की वजह से सभी मरीजों को जमीन पर लिटा दिया गया, जिसके बाद उनका उपचार किया गया।

Open in App

जयपुर, 20 मईः राजस्थान के सिरोही जिले में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के रेवदर उपखंड के वास पालड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के चलते 40 लोग बीमार हो गए। जिन्हें तत्काल प्रभाव से आबूरोड़ स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने बीमार लोगों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल में बेड नहीं होने की वजह से सभी मरीजों को जमीन पर लिटा दिया गया, जिसके बाद उनका उपचार किया गया। हालांकि सभी की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर एमएल हिंडोला ने बताया कि 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी है। हम उनकी देखरेख और बेहतर उपचार कर रहे हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।   

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इन सभी लोगों की तबीयत गोलगप्पे खाने से वजह से बिगड़ी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर बीएल मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजकर तुरंत इलाज शुरू करवाने के लिए कहा। इसके अलावा जिला कलेक्टर ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

गोलगप्पे से तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आने के बाद एसडीएम आशाराम डूडी ने गोलगप्पे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम की ओर से निर्देश मिलने के बाद रवदर एसएचओ ने आरोपी युवक रमन भील की सामग्री जब्त कर ली है। इसके साथ अन्य आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे