लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस वाहन को आग लगाने वाले लुटेरों से नहीं भिड़ने वाले 4 पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:05 IST

Open in App

जोधपुर, 11 जुलाई प्रदेश के पाली जिले में कथित ट्रक लुटेरे गैंग के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर रविवार को चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

शनिवार की रात जब पुलिस दल ने गिरोह के सदस्यों को रोका था तो उन्होंने एक पुलिस वाहन को टक्कर मारने के बाद उसमें आग लगा दी थी। बदमाशों ने जब हमला शुरू किया तो चारों पुलिसकर्मी अपने वाहन से कूदकर मौके से भाग गए।

पाली के पुलिस अधीक्षक कालू राम रावत ने कहा कि हथियार होने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने और वहां से भागने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस घटना में पुलिस का वाहन भी स्थायी रूप से खराब हो गया।

चार पुलिसकर्मी- हेड कांस्टेबल चैनाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार और जोगाराम तथा चालक राजेंद्र- शनिवार को पाली जिले के रायपुर इलाके में रात्रि गश्त पर थे जब उन्होंने एक व्यक्ति को चलते ट्रक का तिरपाल काटकर उससे सामान चुराने की कोशिश करते देखा।

पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तभी पुलिस की गाड़ी को पीछे से आ रहे उसी गिरोह के सदस्यों ने अपने वाहन से बार-बार टक्कर मारी। एक बार टक्कर लगने पर पुलिस वाहन का चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से उतरकर झाड़ियों में फंस गया।

अपने पास मौजूद हथियारों से कार्रवाई करने के बजाय चारों पुलिसकर्मी वाहन से कूद कर पास के खेतों में छिप गए।

कुछ समय बाद गिरोह के सदस्यों ने पुलिस के वाहन को आग लगा दी और फिर वहां से फरार हो गए। जब तक छिपे हुए पुलिसकर्मी बाहर आकर अपने वरिष्ठों को पूरी घटना के बारे में बताते तब तक उनका वाहन पूरी तरह जल चुका था।

रावत ने कहा कि गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम बनाई गई हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?