लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत, 60 घायल, ज्यादातर की हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2022 11:02 IST

अधिकारियों ने कहा कि जिस गैस सिलेंडर से शादी की दावत तैयार की जा रही थी, उसमें से एक में रिसाव के कारण आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में 12 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है।घटना जोधपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर भुंगड़ा गांव में हुई।

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को एक शादी समारोह के दौरान घर में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि जिस गैस सिलेंडर से शादी की दावत तैयार की जा रही थी, उसमें से एक में रिसाव के कारण आग लग गई। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल ने बताया कि दूल्हे सुरेंद्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे और उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार कक्ष में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो बच्चों रत्न सिंह (पांच) और खुशबू (चार) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर दुर्घटना है। 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है।

एमजी अस्पताल की अधीक्षक राज श्री बेहरा ने कहा कि अस्पताल लाए गए 12 से अधिक घायल लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए।

टॅग्स :JodhpurRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर