लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:53 IST

Open in App

राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलायें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे। श्रीबालाजी पुलिस थाने के थानाधिकारी लालचंद मीणा ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है तथा अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए कहा,' राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।' प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार,' प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है । घायलों को 50 -50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,' नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।' गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर