लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में 100 बच्चों की मौत, CM अशोक ने कहा-संवेदनशील है सरकार, ना करें राजनीति

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:59 IST

कोटा के जेके लोन चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में नवजात शिशुओं की मौत बड़ा मुद्दा बन गयी है। गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है, ‘‘ जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है कोटा के जेके लोन चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में नवजात शिशुओं की मौत बड़ा मुद्दा बन गयी है। 

जयपुर, दो जनवरी (भाषा) कोटा स्थित एक चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है, ‘‘ जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘राजस्थान में बच्चों के आईसीयू की स्थापना सबसे पहले हमारी सरकार ने 2003 में की थी। कोटा में बच्चों के आईसीयू की स्थापना हमने 2011 में की थी।’’ गहलोत के अनुसार ‘‘निरोगी राजस्थान' हमारी प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए भारत सरकार के विशेषज्ञ दल का भी स्वागत है।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘हम उनसे विचार विमर्श और सहयोग से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिये तैयार हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में मीडिया किसी भी दबाव में आये बिना तथ्य प्रस्तुत करे। उल्लेखनीय है कि कोटा के जेके लोन चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में नवजात शिशुओं की मौत बड़ा मुद्दा बन गयी है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल