लाइव न्यूज़ :

पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी, हिमाचल में मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंची, उत्तराखंड में रोकी गई चार धाम यात्रा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 14, 2023 15:39 IST

हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में सोमवार सुबह बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारीहिमाचल में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है

बारिश समाचार अपडेट: पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हिमाचल में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पौड़ी जिले में इमारतों के गिरने की घटना सामने आई है।

हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में सोमवार सुबह बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना में दो घर और एक गौशाला बह गई। 

आगे भी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए, हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कुल्लू, मंडी सहित कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में भी मची भारी तबाही के बीच मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के लिए भारी से बहुत भारी अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  17 अगस्त तक पहाड़ी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पहाड़ी इलाकों में यात्राओं से बचने को कहा गया है।

हिमाचल में शिमला से दुखद खबर सामने आई जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया।  भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री सुख्विंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि समर हिल में चार शवों की पुष्टि हुई है और मलबे के अंदर 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। शिमला के आसपास के इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए हैं। मेरा मानना है कि दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए हम मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं कह सकते। हम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि पौडी में भारी बारिश के कारण भारी जनहानि हुई है जो बेहद दुखद है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डसुखविंदर सिंह सुक्खूपुष्कर सिंह धामीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर