लाइव न्यूज़ :

रेलवे की नई पहल, श्री रामायण यात्रा सर्किट पर शुरू करने जा रही है "भारत गौरव" ट्रेन, जानिए इसके बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 10, 2022 19:19 IST

रेलवे श्री रामायण यात्रा सर्किट पर जल्द ही 'भारत गौरव' ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन भारत के सात नेपाल का भ्रमण करेगी और इस ट्रेन में यात्रियों को योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रेलवे श्री रामायण यात्रा सर्किट पर "भारत गौरव" ट्रेन चलाने जा रहा हैसफर के दौरान रेलवे यात्रियों को योग अभ्यास कराने के लिए ऑन-बोर्ड सुविधा भी उपलब्ध कराएगा "भारत गौरव" ट्रेन पड़ोसी नेपाल की धार्मिक यात्रा करने वाली देश की पहली पर्यटक ट्रेन होगी

दिल्ली: रेलवे जल्द ही 'भारत गौरव' ट्रेन यात्रा की शुरूआत करने जा रहा है, जो तीर्थयात्रियों को भारत के साथ-साथ नेपाल में भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का दर्शन कराएगी।

इतना ही नहीं इस ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे यात्रियों को योग अभ्यास कराने के लिए ऑन-बोर्ड सुविधा भी उपलब्ध कराएगा और इसके लिए प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति होगी।

इस मामले में जानकारी देते हुए रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर "भारत गौरव" ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से अपने सफर पर रवाना होगी।

इसके साध ही रेलवे अधिकारी ने बताया कि "भारत गौरव" ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट पर चलाई जा रही 10 कोच वाली थीम पर आधारित होगी, जिसमें प्रत्येक कोच में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाएगा।

ट्रेन की सभी कोच के इंटीरियर को रामायण की विभिन्न विषयों पर आधारित पोस्टर और कलाकृतियों से सजाया जाएगा और योग प्रशिक्षण के लिए दो प्रशिक्षकों को ट्रेन में नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को ट्रेन सफर के दौरान विभिन्न आसनों को सिखाने और उनके प्रदर्शित के लिए प्रशिक्षक उनकी सहायता करेंगे और कोच में यात्रियों को योग की सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

रेलवे का कहना है कि "भारत गौरव" ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करने और पड़ोसी नेपाल की धार्मिक यात्रा करने वाली देश की पहली पर्यटक ट्रेन होगी।

इस "भारत गौरव" ट्रेन में पर्यटकों को सफर के लिए सारे कोच थर्ड एसी कोच के होंगे और यह ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट की यात्रा पूरी करने में 18 दिन का समय लेगी।

इस सफर में "भारत गौरव" ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट को पूरा करने के लिए नेपाल सहित देश के आठ राज्यों और कुल 12 शहरों को कवर करेगी।

इस ट्रेन की कुल क्षमता 600 यात्रियों की है, जिसमें प्रत्येक यात्रियों को सफर करने के लिए 65,000 रुपये का टिकट खरीदना होगा। दिल्ली में आगामी 17 जून को "भारत गौरव" ट्रेन के कोचों का आधिकारिक अनावरण किया जाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Railway Ministryदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी