लाइव न्यूज़ :

रेलवे में जमीन के बदले नौकरीः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी की परेशानी बढ़ेगी, सीबीआई ने कोर्ट से लिया दो-तीन हफ्ते का समय, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2023 18:35 IST

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया जा सकता है। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लैंड फॉर जॉब्स मामले में चार्जशीट दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लैंड फॉर जॉब्स मामले में चार्जशीट दायर की थी।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो बेटियों समेत 16 को आरोपी बनाया था। सीबीआई ने तेजस्वी यादव से भी इस मामले में सात-आठ घंटे पूछताछ की है।

पटनाः रेलवे में जमीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित घोटाले में फंसे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। सीबीआई अब अन्य तरह के सबूत जुटाने में जुट गई है। सीबीआई ने राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में कहा है कि वह इस केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी।

इसके लिए सीबीआई ने दो-तीन हफ्ते का समय भी कोर्ट से लिया है। इससे तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है। इसकी आशंका जताई जा रही है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया जा सकता है। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लैंड फॉर जॉब्स मामले में चार्जशीट दायर की थी।

इसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो बेटियों समेत 16 को आरोपी बनाया था। इसके बाद सीबीआई ने तेजस्वी यादव से भी इस मामले में सात-आठ घंटे पूछताछ की है। इस मामले में पहले तेजस्वी यादव का नाम नहीं था। हालांकि, दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी के एक बंगला है, जो तेजस्वी यादव और उनके परिवार की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बंगले की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोप यह है कि लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे, तब यह जमीन काफी कम कीमत में खरीदी गई थी। सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तेजस्वी को आरोपी बनायेगी इस बारे में सीबीआई की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

लेकिन जानकार बताते हैं कि आने वाले दिन तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है। सीबीआई के पास कुछ सबूत तो उपलब्ध हैं, लेकिन जांच एजेंसी और भी सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। संभव है कि उनको गिरफ्तार भी कर लिया जाए।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब