लाइव न्यूज़ :

Raigad Fort Rainfall: रायगढ़ किले में हालात खराब, 100 से ज्यादा पर्यटक फंसे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2024 12:12 IST

Raigad Fort Cloudburst Rainfall: बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने सुबह जारी किए गए एक बयान में कहा कि सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देउपनगरीय सेवाएं सुबह छह बजकर 45 मिनट पर फिर से चालू हो गईं। नाणे दरवाजा रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है।देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 100 से ज्यादा पर्यटक किले में फंसे हुए हैं। 

Raigad Fort Cloudburst Rainfall: महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। राज्य में कई शहर में जलभराव हुआ है। ट्रेन पर बुरा असर पड़ा है। लगातार बारिश के कारण महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में बादल फटने जैसी स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 100 से ज्यादा पर्यटक किले में फंसे हुए हैं। रायगढ़ किले के महादरवाजा क्षेत्र में किले की सीढ़ियों पर भारी पानी भर जाने के बाद यह भयानक स्थिति उत्पन्न हुई। किले तक पैदल जाने के लिए चित दरवाजा और नाणे दरवाजा रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गई है।

वर्तमान में, जो पर्यटक पहले से ही फोर्ट रायगढ़ पर हैं, उन्हें रोपवे का उपयोग करके नीचे लाया जा रहा है। रोपवे प्रशासन ने किले पर चढ़ने के लिए रोपवे को भी बंद कर दिया है। जलभराव के कारण सेंट्रल लाइन पर ट्रेनें 30 मिनट देरी से चल रही हैं। मुंबई में जहां मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सोमवार सुबह से ही बाधित रहीं और शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया।

वहीं ठाणे में अलग-अलग इलाकों में कई घरों में पानी घुस जाने के बाद 54 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की वजह से एक पुल के बह जाने की भी खबर है। मुंबई के कई इलाकों में रात भर में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार को ठाणे जिले में 65 मिलीमीटर बारिश हुई।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार आधी रात एक बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इस अवधि में सबसे अधिक 315 मिलीमीटर बारिश गोवंडी क्षेत्र में और 314 मिमी बारिश पवई क्षेत्र में हुई। वहीं, ठाणे जिले के प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 275 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

लगभग 20 वाहन बह गए। स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सुबह छह बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 120.87 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि ठाणे जिले का शाहपुर तालुका बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां आसनगांव-माहुरी रोड पर एक पुल बह गया।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए